चम्पावत, अप्रैल 29 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत वन प्रभाग में प्रबंधन समिति वनाग्नि से बचाव में मदद करेगी। हर समिति को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक समिति में चार ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। चम्पावत वन प्रभाग में जंगल को आग से बचाने के लिए प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। हर ग्राम पंचायत में तीन से चार ग्राम पंचायत का गठन कर वन क्षेत्र आवंटित किया गया है। प्रत्येक समिति को छह सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनाग्नि नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। हर समिति को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। समिति 400 हेक्टेयर वन क्षेत्र में लगने वाली आग पर काबू करने में मदद करेगी। यह भी पढ़ें- लधु फिल्म बनाएं, ईनाम पाए समिति का कार्य जंगल में सूखी घास व पिरुल हटाने, वनाग्नि बुझाने, आग लगाने वाले की सूचना देने समेत तमा अन्...