हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। फायर सीजन की दस्तक के साथ ही भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने वनों को आग से बचाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रानीबाग में मंगलवार को हुई गोष्ठी में चौगढ़ रेंज की वन दरोगा अन्नपूर्णा सागर ने छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वनों के निकट आग न जलाएं और आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। वन अधिकारियों ने बताया कि जन-भागीदारी से ही वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य निधि मेहरा समेत समस्त स्टाफ और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान अध्यापिका सोनिका, गीता बिष्ट, रीता बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कमल पनेरू, लाल सिंह, मोहित, मयंक, सिद्धार्थ, राज, विक्रम, शिवम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...