हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा ने बुधवार को हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्रों में तैनात टीमों की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज स्थित मॉडल क्रू स्टेशन अंजनी से हुई, जहां उन्होंने फायर प्रूफ डंगरी, फायर रेक, लीफ ब्लोअर, टॉर्च और वाटर बोतल सहित अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और उपयोगिता की जांच की। उन्होंने सभी क्रू स्टेशनों पर वायरलेस बेस सेट को 24 घंटे सक्रिय रखने और वनाग्नि नियंत्रण टीमों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.