अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- वन चेतना केंद्र में वनाग्नि रोकथाम को लेकर गोष्ठी हुई। इसमें वनाग्नि में लोगों के दायित्वों, कानूनी प्रावधानों और सावधानियों की जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों, प्रधानों, महिला समूहों को वनाग्नि के कारणों, हो रहे नुकसान आदि की जानकारी दी गई। बताया गया कि वन क्षेत्रों में आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को दें। ताकि समय रहते राहत बचाव कार्य किए जा सकें। लापरवाही और जानबूझकर आग लगाने की स्थिति में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। वन संपदा की सुरक्षा के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। यहां उपराजिक हेम चंद्र, वन दरोगा रेनू कनवाल, भास्कर नाथ महंत, सत्येंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सतवाल, ऋषभ सेमवाल, विनोद कुमार, मनीषा सुप्याल, देवेंद्र प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.