हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी। बढ़ते तापमान के बीच जंगलों में आग (वनाग्नि) की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसके साथ ही तीन दर्जन से ज्यादा रेंज का चार्ज डिप्टी रेंजर को देकर वनाग्नि पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले में अपर प्रमुख वन संरक्षक ने आदेश जारी कर दिए हैं। 15 फरवरी से 15 जून तक का समय 'फायर सीजन' के रूप में चिह्नित है। इस दौरान तापमान बढ़ने से वनाग्नि का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस खतरे से निपटने के लिए वन विभाग सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां बंद कर देता है। वहीं इस दौरान सभी रेंज में विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इधर, वनाग्नि की घटना पर तुरंत कार्रवाई को लेकर डिप्टी रेंजर को रेंज का चार्ज देने का भी निर्णय लिया गया है। मामले में अपर प्रमुख वन ...