नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो वनाग्नि नियंत्रण के लिए पूर्व से तैयारी करें : मुख्यमंत्रीसमीक्षा बैठक ::- मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से नैनीताल जिले की ली बैठक- विधानसभा के 10-10 प्रमुख कार्यों और सीएम घोषणाओं पर चर्चानैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून से नैनीताल जिले के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं, नैनीताल, भीमताल, रामनगर, कालाढूंगी के तहत 10-10 प्रमुख कार्यों व मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्चुअल समीक्षा की। डीएम ललित मोहन रयाल नैनीताल सभागार कक्ष से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आपदा एक्ट के तहत नदी नालों की साफ-सफाई करने व वनाग्नि से पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए। जिससे वनाग्नि की घटनाओं को कम किया जा सके।बैठक में जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में मुख्यमंत्री की आठ घोषणाएं शामिल हैं...