चम्पावत, फरवरी 6 -- चम्पावत। चम्पावत वन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चम्पावत रेंज के राउमावि सल्ली और छीड़ापानी बीट में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने वनाग्नि से पर्यावरणीय, आर्थिक जैव विविधता को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि जंगल में आग लगाते पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से वनों की सुरक्षा में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में वन दरोगा जगदीश सिंह, वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी, प्रधानाचार्य विपिन गुप्ता, सुभाष गहतोड़ी, कैलाश चौहान, शंकर जोशी, दिनेश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.