नैनीताल, अप्रैल 27 -- नैनीताल, संवाददाता। एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ असवाल ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से वनाग्नि चेतावनी प्रणाली में पंजीकरण करने की अपील की है। बताया कि इस प्रणाली से जुड़ने पर संबंधित क्षेत्र में जंगल की आग से जुड़ी सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकेंगी, जिससे जल्द कार्रवाई संभव होगी।बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान, सरपंच, वन पंचायत के सदस्य और आमजन इस प्रणाली से जुड़ सकते हैं। इसका उद्देश्य वनाग्नि की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाना और संभावित नुकसान को कम करना है। प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिले में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों, बैठकों और कार्यशालाओं के माध्यम से इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यह भी पढ़ें- हीट वेव से बचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.