बागेश्वर, फरवरी 11 -- बागेश्वर। वन प्रभाग ने बुधवार को वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। उन्होंने लोगों को वनाग्नि काल को देखते हुए जंगलों में आग की घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय शामा पन्याली में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कियागया। इसमें छात्रों, शिक्षकों, स्थानीय ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने के कारणों, रोकथाम के उपायों और आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा कदमों के बारे में बताया। इस दौरान निबंध, क्विज प्रतियोगिता एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वन सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य विष्णुदत्त जोशी ने विद्यार्थियों से वनों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षता उपवन क्षेत्राधिकारी ईश्वर सिंह कांडपाल ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.