नैनीताल, मई 2 -- भवाली, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सल्याकोट में शनिवार को वन विभाग की ओर से गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को जंगलों में लगने वाली आग के दुष्प्रभाव व मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारणों और उनके समाधान के प्रति जागरूक किया गया। वन आरक्षी सुनील प्रसाद ने छात्रों को बताया कि वनाग्नि किस प्रकार जंगलों की जैव विविधता, पर्यावरण और मानव जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर वनों में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकता है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर बताया कि जंगलों के घटते क्षेत्र और बढ़ती मानव गतिविधियों के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है, जिससे वे आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। बच्चों को वन्यजीवों के प्रति स...