नैनीताल, अप्रैल 30 -- भवाली, संवाददाता। विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरलेख पहाड़पानी में गुरुवार को वन विभाग ने फायर गोष्ठी एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों को जंगलों में लगने वाली आग के दुष्प्रभाव और मानव वन्यजीव संघर्ष के कारणों व समाधान के प्रति जागरूक किया गया। वन आरक्षी सुनील प्रसाद ने बताया कि वनाग्नि किस प्रकार जैव विविधता, पर्यावरण और मानव जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों से वनाग्नि की घटनाओं को रोका जा सकता है, जैसे जंगल में जलती सामग्री न छोड़ना और सूखी घास में आग न लगाना। कार्यक्रम में फायर वाचर हेमू शर्मा, गौरव वर्गली, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 576 ग्राम पंचायतों में चलाया जागरूकता अभियान ...