दुमका, दिसम्बर 9 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र के महारो रेलवे पुल के पास एवं वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने मंगलवार को दुमका पुलिस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के देखरेख में बैनर के साथ सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अवसर पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन नहीं चलायें। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर आपके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा-185 के तहत दस हजार का जुर्माना या छह महीने तक की कैद हो सकती है और जो दुबारा पकड़े जाते हैं उन्हें पंद्रह हजार का जुर्माना और दो वर्ष तक की कैद हो सकती है। इस धारा का उल्लंघन करने पर आपका वाहन मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया जा सकता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी साझा किया गया। जिसमें बताया गया क...