नैनीताल, अगस्त 11 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से मिशन ग्रीन अभियान के तहत मंगलवार को डीएसबी के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भुवन आर्य ने पदम और देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हर व्यक्ति को अपने स्तर पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा, कि पौधरोपण सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि देवदार का पौधा न केवल शुभता का प्रतीक है, बल्कि यह दृढ़ निश्चय और मजबूती को भी दर्शाता है। इस दौरान प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, शिवराज कपकोटी, मोहित, लीला, शीतल कोरंगा, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...