पिथौरागढ़, मई 27 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर में एलएसएम कैंपस में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 मई को होगी। बुधवार को विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश भाकुनी ने बताया कि वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला में 10 बजे से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरु होगी। उन्होनें सभी छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक रिकार्ड व प्रयोगात्मक सामग्री के साथ प्रयोगशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...