नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली। भारत के वनस्पति तेल का आयात 2025-26 तेल वर्ष के दूसरे महीने दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 13.83 लाख टन हो गया। सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल के आयात में वृद्धि इसकी प्रमुख वजह रही। उद्योग जगत की संस्था सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) मंगलवार को बताया कि दुनिया के सबसे बड़े वनस्पति तेल आयातक ने दिसंबर 2024 में खाद्य एवं गैर-खाद्य तेलों सहित 12.75 लाख टन तेल खरीदा था। एसईए के अनुसार कुल मिलाकर पाम तेल का आयात दिसंबर 2025 में 20 प्रतिशत घटकर 5.07 लाख टन रह गया जबकि 2024 की इसी अवधि में यह 6.32 लाख टन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.