वनस्थली पब्लिक स्कूल में सम्मानित किए गए होनहार खिलाड़ी
बागपत, जुलाई 31 -- बड़ौत। जुलाई माह में हरिद्वार में सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट एवं मेरठ में बैडमिंटन मीट आयोजित की गई। जिसमें भाग लेते हुए वनस्थली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंश नैन ने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ ज़ोन में चौथा स्थान प्राप्त किया। कृष्णा शर्मा ने बैडमिंटन एकल स्पर्धा में सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई। यही नहीं कृष्णा शर्मा एवं अंश उज्ज्वल की जोड़ी ने अंडर-14 डबल्स प्रतियोगिता में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे। कक्षा 12 के छात्र आशु ने अंडर-17 लॉन्ग जंप स्पर्धा में पदक हासिल किया, वंश उज्ज्वल ने अंडर-17 बैडमिंटन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.