बिहारशरीफ, मार्च 30 -- वनसुअरों के हमले में पशुपालक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना के पुरैना गांव में वनसुअरों के हमले से एक पशुपालक घायल हो गया। घायल पशुपालक पुरैना गांव निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र चौधरी है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पशुपालक ने बताया कि वह अपने मवेशियों को डीहकुसुम्भा गांव के झरहा खंधे में नदी किनारे चरा रहा था। तभी, तीन की संख्या मं वनसुअर आये और हमला कर दिया। पास के ही कुछ चरवाहे चीख पुकार सुनकर दौड़े, तब जाकर उसकी जान बच पाई। इस घटना से किसानों में डर का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.