वनविहार कार्यक्रम में समरसता सहभोज
बलिया, जुलाई 12 -- नगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (नगरा खंड) की ओर से रविवार को वन विहार का कार्यक्रम बजरंगबली इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ा गांव में आयोजित किया गया। शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सतीश ने कहा कि संघ अपने 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर चुका है और आज इसका ही परिणाम है कि हम सभी हिंदू समाज के लोग समरसता के साथ संगठित हुए हैं। हम सभी हिंदू समाज के संगठित होने के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, जो आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का भी दर्शन का केंद्र बन चुका है। समापन पर समरसता सहभोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर बृजेश, डॉ गगन, मनोज, रजनीश, लाल बहादुर, प्रेमप्रकाश, बबलू सागर, सुरेंद्र, राजीव सिंह चंदेल आदि थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.