कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा चिरइयहवा में त्यागी संत शिपूजन दास महाराज ने 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण कर एक अद्भुत और भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किया। वनवास पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उन्होंने अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान संत शिपूजन दास महाराज ने सिर पर खड़ाऊ रखकर भक्ति, त्याग और समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश किया। उनके इस तप और आस्था को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने संत का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके अयोध्या प्रस्थान को ऐतिहासिक क्षण बताया। संत का कहना है कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को धर्म, सेवा और त्याग का संदेश देने का माध्यम है। इस अवसर पर क्षेत्र में भजन-कीर्तन, पूजन-अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.