वनवासी समाज का एबीवीपी ने स्टेशन पर किया स्वागत
कानपुर, मई 23 -- कानपुर। दिल्ली में होने जा रहे दो लाख वनवासी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के लिए शहर से भी वनवासी कार्यकर्ता रवाना हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर इनका स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। प्रान्त मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि वनवासी समाज भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं राष्ट्र चेतना का अभिन्न अंग है। महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि महानगर के कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं संगठन की भावना से यह स्वागत किया है। यह भी पढ़ें- डिलिस्टिंग रैली में भाग लेने के लिए 400 आदिवासी समुदाय के लोग दिल्ली रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.