आदित्यपुर, जून 1 -- गम्हरिया। आदिवासी समुदाय को वनवासी कहे जाने और सरना एवं सनातन को एक बताने संबंधी बयानों के विरोध में रविवार को स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों ने मोड़े माझी के नेतृत्व में उषा मोड़ पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग पहचान, संस्कृति और परंपरा है। जिसे कमजोर करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- आदिवासी संघर्ष मोर्चा का विरोध मार्च 2 जून को मौके पर जोगेंद्र मार्डी,...