अंबेडकर नगर, मई 3 -- दुलहूपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा-कमालपुर के पास सड़क से गुजर रहे वनरोज की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आननफानन में प्राथमिक इलाज के लिए नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से हालत ज्यादा खराब होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रविवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तिवारी का पूरा निवासी प्रभादेवी प्रजापति, रोशनी प्रजापति व संदीप प्रजापति एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गौरा-कमालपुर के पास पहुंचते ही सड़क पार कर वनरोज की चपेट में आ गए और तीनों बाइक से गिर गए जिससे तीनों को गम्भीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी,रेफर यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...