आदित्यपुर, फरवरी 5 -- चांडिल, संवाददाता। बिहार स्पंज आयरन कंपनी (बीएसआईएल) के अधिकृत वनराज स्टील द्वारा कंपनी चलाने पर संशय बरकरार है। वनराज स्टील प्रबंधन ने कंपनी चलाने को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। बीएसआईएल और वनराज स्टील कंपनी के बीच तालमेल के अभाव के कारण कामगारों एवं कर्मियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। वनराज स्टील कंपनी में मात्र दो दिनों के लिए ही आयरन ओर और कोयला उपलब्ध है। इस बीच बिहार स्पंज आयरन कंपनी प्रबंधन तथा पंचाग्राम विस्थापित एवं प्रभावित समिति ऊहापोह की स्थिति में है। बुधवार देर शाम पंचाग्राम समिति के सदस्यों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर मंथन किया। फिलहाल, वनराज स्टील कंपनी में ताला लटकने की संभावना के बीच कामगारों का पलायन जारी है। वनराज स्टील प्रबंधन के रवैया पर बिहार स्पंज आयरन कंपनी प्रबंधन नाराज दिख रही है। मालूम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.