पिथौरागढ़, मई 1 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यू बियरशिवा पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी एवं दूरगामी परिणाम देने वाले होते हैं। इनके माध्यम से विधिक सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होता है और समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय तक समान पहुंच प्रदान की जा सकती है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने शिविरों में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।सचिव यह भी पढ़ें- 90...