चम्पावत, मार्च 28 -- चम्पावत स्वास्थ्य विभाग ने वनराजि क्षेत्र खिरद्वारी की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के निर्देशन में एएनएम रीना राणा, सीएचओ संध्या राणा, आशा राखी कुंवर ने क्षेत्र की छह गर्भवती महिलाओं को विशेष वाहन से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां इन सभी महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड और प्रसव पूर्व जांच की गईं। सीएमओ ने बताया कि विभाग दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.