मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण आश्रम महानगर समिति की बैठक सोमवार को माधव निकेतन स्थित प्रांतीय कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख हिरेन्द्र सिन्हा ने संगठन विस्तार, जनजाति संपर्क और वनयात्रा को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, कार्यकर्ता वनयात्रा कर वनवासी क्षेत्रों में प्रवास करें और उनकी संस्कृति व जरूरतें समझें। शहर में रह रहे जनजाति परिवारों से संपर्क के लिए अभियान चलाना जरूरी है। अध्यक्षता श्यामसुंदर भरतिया ने की, संचालन राकेश सम्राट ने किया। इस मौके पर विनोद उपाध्याय, डॉ. अजय नारायण सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, दिग्विजय कुमार व आलोक कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...