हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। प्रभावितों के लिए कैंप लगाने की प्रक्रिया के बाद यह पहली सुनवाई होगी। ऐसे में इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। सीओ अमित सैनी ने बताया कि 28 अप्रैल की तारीख सुनवाई के लिए प्रस्तावित थी। इससे पहले 24 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान प्रभावितों का जिक्र करते हुए शीर्ष अदालत ने प्रशासन को कैंप लगाकर सरकारी आवास की श्रेणी में आने वालों की सूची तैयार करने को कहा था। मंगलवार को प्रस्तावित सुनवाई को लेकर लोगों में उत्सुकता है। वहीं आपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिस मुस्तैद है। सीओ ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों को पूर्व में ही नोटिस जारी किए थे। उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है साथ ही बैरियर लगाकर चेकिंग की...