वनभूलपुरा रेलवे फाटक दो दिन में दूसरी बार खराब, फजीहत
हल्द्वानी, मई 28 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन अंतर्गत वनभूलपुरा-गौलापार रेलवे क्रॉसिंग फाटक बुधवार को दो दिनों के भीतर दूसरी दफा खराब हो गया। गेटमैन ने हैंड जेनरेटर की मदद से किसी तरह खुलवाया और बंद करके यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण गर्मी में लोग करीब 20 मिनट तक परेशान होते रहे।
फाटक बंद होने का कारण सुबह करीब नौ बजे दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और लखनऊ से हल्द्वानी पहुंच रही बाघ एक्सप्रेस की क्रॉसिंग के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। एक साथ दो ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक पर पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। ट्रेनों के निकलने के बाद जब ऑटोमेटिक गेट खोलने की कोशिश की गई तो लॉक सिस्टम जाम हो गया। काफी प्रयास के बावजूद फाटक नहीं खुला तो लोगों का सब्र टूटने लगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.