हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा में रेलवे की जमीन खाली कराने से पहले प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए प्रशासन ने कवायद देज कर दी है। बताया गया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में वनभूलपुरा में शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन स्तर पर शिविरों को लेकर विभागीय अधिकारियों से समंवय स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रभावितों को आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए पिछले दिनों प्रशासन, रेलवे, नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई थी। उन्होंने क्षेत्र में प्रभावितों को लेकर पूर्व में हुए सर्वे के बारे में जानकारी ली। बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से समंवय स्थापित कर शिविरों के आयोजन को लेकर जल्द ही कार्ययोजना तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.