हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाताÜ। Ü वनभूलपुरा में रेलवे की भूमि खाली करने के लिए पुनर्वास के तहत की जा रही पीएम आवास योजना के फार्म वितरण की प्रक्रिया बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन व रेलवे की 6 टीमों में शामिल 60 लोगों ने दूसरे दिन भी घर-घर जाकर लोगों को फार्म बांटे। कार्मिकों की टीम ने सर्वे के आधार पर बनीं सूची के मुताबिक घर के मुखिया को फार्मों का वितरण किया। घर के बड़े व्यक्ति के मौके पर नहीं मिलने पर परिवार के दूसरे व्यक्ति को फार्म दिया गया। कार्मिकों की टीम सुबह 10 बजे से ही वनभूलपुरा के इंद्रा नगर क्षेत्र स्थित छोटी रोड व बड़ी सड़क के आसपास फार्म बांटने के लिए जुट गई थी। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर फार्मों का वितरण किया। दोपहर को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल के नेतृत्व में टीम ने भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.