हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा के अतिक्रमण प्रभावितों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए रविवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। शिविर लगाने के लिए 6 स्थानों का चयन किया गया। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तय की। प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि के नेतृत्व में टीम वनभूलपुरा पहुंची और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। तय किया गया कि ऐसे स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां अधिक से अधिक लोग फायदा उठा सकें। इस दौरान शिविर लगाने के लिए 6 स्थानों का चयन किया गया। सदस्य सचिव ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि चयनित छह कैंप वाले स्थानों से अधिक से अधिक परिवारों तक हम पहुंच पाएं। यह कोशिश करें कि कोई भी परिवार न छूटे और उन्हें इन पु...