हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में मंगलवार से अतिक्रमण प्रभावित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म वितरण का अभियान शुरू हुआ। जिला प्रशासन ने छह अलग-अलग दस सदस्यीय टीमों का गठन किया, जो घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों को फॉर्म प्रदान कर रही हैं। देर शाम तक 300 से अधिक घरों तक फॉर्म का वितरण कर लिया गया। इससे पूर्व नगर निगम सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में राज्य प्राधिकरण से अभिषेक श्रीवास्तव और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पारुल श्रीवास्तव ऑनलाइन जुड़े। एडीएम विवेक राय ने कहा कि प्रयास रहेगा कि कोई भी प्रभावित परिवार न छूटे और सभी को पुनर्वास शिविरों की जानकारी मिले। वनभूलपुरा में कुल 5300 से अधिक प्रभावित परिवार हैं। 31 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.