वनभूलपुरा में घर-घर जाकर हो रहा फॉर्मों का सत्यापन
हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। वनभूलपुरा के प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए जमा हुए फॉर्मों का बुधवार से घर-घर जाकर सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में वनभूलपुरा में लगे शिविरों व निगम दफ्तर में जमा हुए 6988 फॉर्मों का सत्यापन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशासन व रेलवे की टीम ने 20 से 31 मार्च तक छह स्थानों पर शिविर के माध्यम से फॉर्म जमा कराए। प्राधिकरण ने एक अप्रैल तक शिविर को आगे बढ़ाकर फार्म जमा कराए। इसके बाद दो व चार अप्रैल को नगर निगम सभागार के काउंटर में फॉर्म जमा कराए गए। इस पूरी प्रक्रिया में 6988 फॉर्म जमा कराए गए। सोमवार छह अप्रैल से नगर निगम में प्रशासन, रेलवे व विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने फॉर्मों के सत्यापन का कार्य शुरू किया। फॉर्मों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.