हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पूर्व में हिंसा में नामजद आरोपियों पर सख्ती करने जा रही है। पुलिस इनका सत्यापन करने के साथ जिनके पास असलहे हैं, उन्हें जब्त करने की कार्रवाई करेगी। ताकि किसी भी प्रकार का उन्माद पैदा न हो। रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई तक वनभूलपुरा क्षेत्र में कड़ा पहरा रहेगा। वर्तमान में भी यहां एक कंपनी पीएसी तैनात है। इस दौरान पूर्व में हिंसा, उपद्रव की घटनाओं में शामिल रहे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि पूर्व की तरह हिंसा जैसी घटना ना हो, इसके लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। जमानत पर छूटे पूर्व की हिंसा के आरोपियों, उपद्रवियों, हिस्ट्रीशीटरों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इनमें से जिनके पास भ...