वनभूलपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी दबोचा
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कोतवाली वनभूलपुरा पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद शाहिद निवासी लाइन नंबर 15 लाल मस्जिद के पीछे का रहने वाला है।आरोपी पर वर्ष 2019 के एक आपराधिक मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। मामला अदालत में लंबित होने के बावजूद आरोपी लगातार सुनवाई से गायब चल रहा था, जिस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने आवास पर आया हुआ है। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल हरीश रावत, हेम चन्द डालाकोटी और रवीन्द्र बोहरा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.