रिषिकेष, फरवरी 2 -- वनभूमि सर्वे के विरोध में बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार को एक बार फिर हुंकार भरी। समिति के बैनर तले हजारों लोगों ने आईडीपीएल मैदान से तहसील तक आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। समिति ने एसडीएम योगेश मेहरा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा। कहा कि वन विभाग की कार्रवाई से सीधे तौर पर 17 हजार परिवार और 80 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से ही बापूग्राम, शिवाजीनगर, मंसादेवी, सुमन विहार, बीसबीघा, मीरानगर समेत तमाम प्रभावित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आईडीपीएल मैदान में एकत्रित हुए। करीब एक घंटे बाद रैली मैदान से निकली, जो हरिद्वार मार्ग, कोयल घाटी, रेलवे मार्ग होते हुए तहसील पहुंची। रैली में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने से शहर की सड़कें छोटी पड़ गईं। कई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.