गिरडीह, अप्रैल 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के चमगड़़ा जम्बाद मौजा में भू-माफिया द्वारा वन विभाग के सीमांकित वन भूमि को अवैध ढंग से कब्जा कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने 18 अप्रैल को गिरिडीह उपायुक्त को एक आवेदन दिया है। जिसमें मामले की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांगा की है। मुखिया ने आवेदन की प्रतिलिपि गिरिडीह पूर्वी भाग वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी और जनसूचना पदाधिकारी को भी सौपी है। विभिन्न विभागों को भेजे गए आवेदन मे उल्लेख किया है कि मधवाडीह पंचायत के चमगड़ा जम्बाद के थाना नबंर 336, खाता नबंर 20 के विभिन्न प्लॉट नबंर का 18 एकड़ जमीन वन विभाग के अधिकार क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.