बोकारो, अप्रैल 3 -- सीआईडी की टीम गुरुवार को वनभूमि घोटाला से जुड़े जांच के लिए चास अंचल कार्यालय पहुंची। इससे पूर्व 2025 में सीआईडी की टीम एक साथ कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है। तेतुलिया मौज स्थित खाता नंबर 59 प्लॉट नंबर 450- 426 के कुल रखवा एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन फर्जीवड़े पर ये कार्रवाई की गई है। सीआईडी वनभूमि से जुड़े पुरानी पंजी और रिकॉर्ड चेक कर रही है। ये मामला बोकारो के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ वन भूमि का है। जहां भू-माफियाओं ने सरकारी अफसरों के साथ मिलकर इस खेल को अंजाम दिया था। तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर मामले में सीआईडी जांच शुरू की गई थी। बोकारो वन प्रमंडल प्रभारी वनपाल सह वनरक्षी रुद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर फॉरेस्ट एक्ट के तहत सेक्टर 12 थाना में 18 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.