वनभुजरी पर्व पर वन देवी की पूजा, सामूहिकता की दिखी मिसाल
चाईबासा, मई 17 -- गुवा। गुवासाई गांव में आदिवासी समाज के लोगों ने रविवार को पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ वनभुजरी पर्व मनाया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने वन देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।
पारंपरिक रीति-रिवाज पूजा के बाद गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों के बाहर पेड़ों के नीचे एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से भोजन तैयार किया। परंपरा के अनुसार इस दिन किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है, बल्कि सभी लोग प्रकृति के सानिध्य में एक साथ भोजन बनाते और ग्रहण करते हैं। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की सहभागिता रही, जिससे आपसी भाईचारा और एकता की भावना मजबूत हुई।
आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा गांव के देवरी सुशील पूर्ति ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.