नई दिल्ली, जनवरी 21 -- वनप्लस के बंद होने की खबर ने सबको चौंका दिया है। ऐंड्रॉयड हेडलाइन्स ने 20 जनवरी को अपनी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कहा था कि वनप्लस बंद हो रहा है और जब तक यह अपनी बची हुई कमिटमेंट्स को पूरा नहीं कर लेता, इसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट में वनप्लस के बंद होने का कारण घटती सेल और कुछ कैंसल हुए डिवाइसेज को बताया गया। इस रिपोर्ट के आने से स्मार्टफोन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को झटका लगा है। साथ ही वनप्लस फैन भी इस खबर के आने से निराश हैं। हालांकि, अब कंपनी ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि सबकुछ ठीक है। 'हम हमेशा की तरह काम कर रहे हैं'वनप्लस इंडिया के सीईओ Robin Liu ने X पर लिखा, 'मैं वनप्लस इंडिया और उसके ऑपरेशन्स के बारे में फैल रही कुछ गलत सूचनाओं को दूर करना चाहता हूं। हम हमेशा की तरह काम...