बाराबंकी, फरवरी 27 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बनपुरवा के जंगलों से जंगली जानवरों का वध करने की फिराक में एकत्र चार आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टि से इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे अवैध शिकार और हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कोतवाली निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला को गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बनपुरवा के जंगलों में कुछ लोग जंगली जानवरों के वध की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ जंगल में छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद चारों लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.