चतरा, दिसम्बर 23 -- कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत डांडू गाँव में मंगलवार को वनपट्टा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय झारखंड जंगल बचाव के प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, जिला प्रभारी अशोक भारती, जिला अध्यक्ष अंजू देवी, नवादा पंचायत मुखिया भरत यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यालय उद्घाटन करने के उपरांत प्रभारी सोहनलाल कुम्हार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ना लोकसभा ना विधानसभा, सबसे बड़ा ग्राम सभा है। इसलिए गाँव में ग्राम विकास समिति, ग्राम रक्षा दल, ग्राम शिक्षा समिति, स्वास्थ समिति, न्याय समिति का गठन किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की समस्या को ग्राम स्तर पर निष्पादन करने का अवसर मिल सके।वहीं, जिला प्रभारी ने वन अधिकार अधिनियम की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.