मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत वनदेवी धाम के जंगल में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से एक दर्जन से अधिक पेड़ जल गए। सूचना मिलते ही अग्नि शमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से हुए नुकसान को लेकर आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के कहिनौर स्थित मां वनदेवी धाम के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी में जंगल में स्थित जंगली बबूल के पेड़ कंजी, डिठोहरी, पीपल, वन जिलेबी, बबूल, सागौन, परास, चिलबिल समेत एक दर्जन पेड़ जल गए। जले पेड़-पौधों की अनुमानित कीमत लाखों में लगाई जा रही है। वनदेवी में आग लगने की सूचना के बाद वनदेवी में तैनात दरोगा, अग्नि शमन दल भारी संख्या में पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। अगलगी के कारणों की जांच किया जा रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.