वनदुर्गा समिति का हुआ पुनर्गठन, ललन रौतिया बनें अध्यक्ष
सिमडेगा, मई 16 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के वनदुर्गा पूजा समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। जिसमें ललन रौतिया को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष जहुरण रौतिया के द्वारा अपने अध्यक्ष पद से व्यक्तिगत असमर्थतता के कारण इस्तीफा दिया गया था। वहीं कैलाश रौतिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जगरनाथ रौतिया को सचिव, की जिम्मेवारी सौंपी गई है। मौके पर जहुरण रौतिया, केशरी रौतिया, कालो खलखो, शशि प्रसाद, कलिंदर सिंह, धीरनाथ रौतिकाया महेंद्र रौतिया गजेंद्र रौतिया भोंदा रौतिया हरिराम रौतिया एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.