नई दिल्ली, मार्च 9 -- सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टीम को चैंपियन बने अभी ज्यादा समय नहीं बिता है लेकिन कोच गौतम गंभीर ने आगामी वनडे विश्व कप के लिए तैयारी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को बताया है कि आईपीएल 2026 के अंत तक वनडे विश्व कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा। गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट कुछ दिन आराम करेगी और फिर अगले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए प्लान बनाने पर लग जाएगी। वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। वहां की पिचें बहुत तेज और उछाल वाली होती हैं। गंभीर ने कहा कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद इस टूर्नामेंट की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.