वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं 2 विश्व कप जीतने वाले कप्तान, बोले- T20 क्रिकेट से.
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को चिंता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी लीग के दुनिया भर में लगातार विस्तार के बीच एकदिवसीय क्रिकेट धीरे-धीरे व्यस्त होते जा रहे क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह खो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग को आशंका है कि आने वाले वर्षों में अधिक टी20 लीग के उभरने के साथ एकदिवसीय क्रिकेट 'कम से कम' खेला जाएगा। हालांकि, उनका मानना है कि जब तक प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देश टेस्ट क्रिकेट में निवेश करते रहेंगे, तब तक यह फॉर्मेट फलता-फूलता रहेगा। लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया को जिताने वाले कप्तान पोंटिंग ने पीटीआई के साथ विशेष बातचीत में कहा, ''जैसे-जैसे महीने और साल बीतेंगे और दुनिया भर में अधिक से अधिक टी20 क्रिकेट खेला जाएगा तथा अधिक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट शुरू होंगे, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.