वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम योगी; वनग्राम हो रहा तैयार, 78 करोड़ की सौगात भी देंगे
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दीपोत्सव मनाने के लिए वनग्राम तैयार हो रहा है। रविवार को योगी जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दीपावली पर्व मनाएंगे। इस दौरान 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। वनटांगियों के जीवन से उपेक्षा का अंधेरा मिटाकर विकास और खुशहाली की रोशनी पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपावली भी उनके बीच होंगे। वनटांगियों के साथ दीपावली मनाने का योगी का सिलसिला 2006 में शुरू हुआ, जब वह सांसद थे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं। मुख्यमंत्री के रूप में वनग्राम में यह उनकी लगातार 10वीं दीपावली होगी। वनटांगियों को भी दीपपर्व का इंतजार पूरे साल रहता है। शुक्रवार को वनटांगिया बस्ती जाने वाली सड़कें चकाचक मिलीं। दीपोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.