वनटांगिया की समस्याओं को लेकर डीएम और डीएफओ से मिले विधायक
महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। वनटांगिया ग्रामों के लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने डीएम एवं प्रभागीय वनाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। उन्होंने वनटांगिया क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित विकास एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। विधायक ने अपने पत्र में वनटांगिया क्षेत्र के उसरहवा बीट, हथियाहवा, बलुआहिया एवं चेतरा गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया प्रारंभ कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चकबंदी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भूमि संबंधी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि चकबंदी का कार्य कराया जाता है तो किसानों एवं ग्रामीणों को अपनी भूमि का स्पष्ट निर्धारण होगा तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुविधा मिलेगी। प्रभागीय वन अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.