कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वनखंडेश्वर मंदिर चौराहे पर जलकल की पेयजल लाइन में लीकेज की मरम्मत के लिए मंगलवार को काम शुरू हुआ था। बुधवार को मरम्मत कार्य पूरा हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल हो गई। करीब 24 घंटे जलापूर्ति बाधित होने से एक लाख आबादी जलसंकट से परेशान रही। इसके अलावा वार्ड 21 खाड़ेपुर में दूषित जलापूर्ति की समस्या के निदान को पाइपलाइन की जांच की जा रही हे। इस दौरान एक स्थान पर खुले कनेक्शन को बंद कराया गया। जबकि, अन्य लीकेज ढूंढे जा रहे हैं। जीएम जलकल ने बताया कि दूषित जलापूर्ति वाले इलाके में पांच हजार की आबादी को टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- कनखल क्षेत्र में 12 घंटे लोगों को नहीं मिला पीने का पानी यह भी पढ़ें- खाड़ेपुर की पांच हजार आबादी को मिल रहा काला पानी

हिंदी हिन्दुस्तान ...