मिर्जापुर, मार्च 18 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह वनक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर आठ में जंगली पेड़ों की कटर मशीन से धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो बबुर रघुनाथ सिंह वनक्षेत्र के मूर्तिअहवा जंगल का बताया जा रहा है। वीडियो में सेमल वृक्ष को कटरमशीन से धराशाई कर चार लोग पेड़ की डालियों को कटर मशीन से काटने में जुटे हुए हैं। सौ मीटर की दूरी पर पेड़ की छांव में एक वनकर्मी के पास में बैठे ग्रामीण के साथ पानी पी रहा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि ड्रमंडगंज वनरेंज में तैनात वनकर्मी की मिली भगत से बबुरा रघुनाथ सिंह वनक्षेत्र में जंगली पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर रोक लगाए जाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.